डॉ जाकिर हुसैन बायोग्राफी इन हिंदी

डॉ जाकिर हुसैन बायोग्राफी इन हिंदी : Dr Zakir Hussain Biography in Hindi

डॉ जाकिर हुसैन बायोग्राफी इन हिंदी  Dr Zakir Hussain Biography in Hindi

जाकिर हुसैन का जीवन परिचय



डॉ जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे इनका जन्म 8 फरवरी 1897 में हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम फ़िदा हुसैन और माता का नाम नाजनीन बेगम था डॉ हुसैन जब 10 साल के थे तो इनके पिता जी गुजर गए और जब ये 14 साल के थे तब इनकी माता जी का देहांत हो गया. 1915 में इनका विवाह शाहजहा बेगम से हुआ था. डॉ हुसैन 23 वर्ष के अवस्था में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना दल के सदस्य बने ये अर्थशास्त्र में पीएच. डी के लिए जर्मनी गए थे वहा से लौटने के बाद जामिया के उप कुलपति के पद पर आसीन हुए. इसके अलावा वे भारतीय प्रेस आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूनेस्को, अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा सेवा तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी जुड़े रहे। 1962 ई. में वे भारत के उपराष्ट्रपति बने। उन्हें वर्ष 1963 मे भारत रत्न से सम्मानित किया गया.13 मई, 1967 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया। इस प्रकार वे भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने। उन्होंने राष्ट्रपति पद का कार्यकाल अच्छे से संभाला था.डॉ. ज़ाकिर हुसैन बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्तित्त्व के धनी थे। डॉ जाकिर हुसैन का असमय देहावसान 1969 में हो गया, जिसके कारण वे अपना राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। डॉ. जाकिर हुसैन भारत में आधुनिक शिक्षा के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे,डॉ जाकिर हुसैन पर पुरे भारत को गर्व है.

Labels: ,