हनुमान जी के इस मन्त्र से जाग जाता है इंसान का सोया भाग्य

हनुमान जी के इस मन्त्र से जाग जाता है इंसान का सोया भाग्य

हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र कलयुग में हनुमान और अम्बा दोनों ही देवी-देवता है जो सक्रिय रहते है पौराणिक कथा अनुसार जब हनुमान माता सीता को मिलते है तब राम के प्रति हनुमान की परम भक्ति को देख माता सीता उन्हें अमरता का वरदान दे देती है। माना जाता है कि घोर कलयुग में भी हनुमान इस संसार में निवास करते है और संसार के अंत होने पर स्वर्ग में जाते है।

हनुमान शक्ति मंत्र

इसलिए ऐसे समय में यदि मनुष्य इनके मन्त्र और भक्ति में डूबा रहे तो उसके सभी कार्य सम्भव होते है। कुछ आध्यात्मिक गुरु बजरंगबली की साधना करते है वही तुलसीदास से स्वयं हनुमान के दर्शन का दावा किया है। जब हनुमान ने अवतार लिया तभी उन्हें सभी देवी देवता द्वारा वह शक्तियाँ वरदान स्वरूप मिल गयी थी जिसके फलस्वरूप उनके पास स्वयं संचालित दिव्य शक्तियाँ है।

यदि आप जीवन में तेज गति से सफल, धनवान और मनोकामना सिद्ध करना चाहते है तो हनुमान जी के इस अदभुत मन्त्र का जाप रोज सुबह के समय करना चाहिए - ॐ नमो हनुमते रुद्रावतारायविश्वरूपाय अमित विक्रमायप्रकटपराक्रमाय महाबलायसूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा

लेकिन इस बात का ध्यान रहे की इस दिव्य मन्त्र को सिद्ध करने के लिए पूर्ण हनुमान जी की पूजा सिंदूर, गंध, नवैद्य, अक्षत, फूल से करे और धुप, दीपा जलाकर व लाल आसन में बैठकर हनुमान जी के दिव्य मन्त्र को 108 बार जप करे

Labels: