कद्दू से बनाये चहरे के लिए फेसपैक - Homemade Pumpkin Face Packs
1.कद्दू और अंडा फेस पैक
कद्दू और अंडा फेस पैक के लिए आवश्यक सामग्री
1. एक अंडा
2. ¼ कप कद्दू का पल्प
3. 2 चम्मच सेब का सिरका
4. 1 चम्मच शहद
फेसपैक बनाने की विधि
1. एक अंडे को फेट लें।
2. अब इसमें ¼ कप कद्दू के पल्प को मिला लें और अच्छी तरीके से फेंटे। अंडे का सफेद भाग लटकी हुई स्किन को टाइट करता है और पीला भाग स्किन को नरिशमेंट देता है।
3. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस मिक्सचर में 2-3 चम्मच शहद के भी मिला लें। शहद सिर्फ मॉश्चर ही नहीं देता बल्कि इसके एंटी-बैक्टीरियल तत्व मुंहासे आने से भी रोकते हैं।
4. अगर आपकी स्कीन ऑयली है तो आप 1-2 चम्मच सेब का सिरका भी मिला सकते हैं। ये आपकी स्किन को मॉश्चराइज़ करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट भी बनाता है।अब कद्दू के मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धोएं। ये आपका कॉम्प्लेक्शन भी सुधारेगा।
5. इस फेसपैक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
2- कद्दू और एप्पल साइडर वेनिगर फेस पैक
आवश्यक सामग्री
1. 1 कप कद्दू का पल्प
2. 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर
3. 1 चम्मच शहद
फेसपैक बनाने की विधि
1. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक कटोरे में कद्दू के गूदे को मैश करें और उसमें शहद और एप्पल साइडर वेनिगर डाल कर गाढा पेस्ट बनाएं।
2. इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
3-कद्दू और बेसन का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
1. 1 कप कद्दू का पल्प
2. 2 चम्मच बेसन
3.1 /4कप दूध
4. 1 चम्मच नींबू का रस
फेसपैक बनाने की विधि
1. यह स्क्रब और फेस पैक दोनों ही रूपों में प्रयोग किया जा सकता है।
2. कद्दू की स्लाइस कर के पीस लीजिये फिर उसमें बेसन मिलाइये और कुछ बूदें दूध और नींबू के रस की मिलाइये।
3. इसे 15 मिनट के लिये लगाइये और फिर ठंडे पानी में धो लीजिये।
4. यह फेस पैक हर स्किन के लिये सूट करेगी।