दुनिया में आपने कई हत्यारों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी इन खतरनाक हत्यारों के बारे में सुना है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको इनसे रूबरू करते हैं।
ये हैं दुनिया के दो सबसे खौफनाक सीरियल किलर्स Most Dangerous Serial Killers
चार्ल्स शोभराज
'चार्ल्स शोभराज' ये एक ऐसा नाम है, जिसने तक़रीबन 20 से अधिक लोगों का क़त्ल कर दिया था। शोभराज, कई भाषाएं बोल लेते हैं. उन्होंने मनोविज्ञान का अध्ययन किया है, और Gemology के विशेषज्ञ भी रह चुके हैं। शोभराज को बिकनी किलर और सर्पेंट के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज, भारतीय जेल में सज़ा काट चुका है. आपराधिक गतिविधियों से निवृत्त होने के बाद वह पेरिस चला गया। 2004 को चार्ल्स शोभराज को आजीवन कारावास की सज़ा दी गई, नेपाली सर्वोच्च न्यायालय ने भी 30 जुलाई, 2010 को उसकी इस सज़ा को बरकरार रखा।
एनाटोली ओनोप्रिएंको
एनाटोली ओनोप्रिएंको जो की 52 लोगो की मौत का ज़िम्मेदार रहा है। इसने दो बार यूक्रेन में मौत का खेल खेला, पहले इसने 1989 में अंधाधुंध फायरिंग करके 10 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद वो यूरोप भाग निकला। इसने पहली बार 1989 में डकैती के दौरान पूरे परिवार को भून डाला था, जिसमें 8 बच्चे शामिल थे। ये किसी भी घर के बाहर अपना ट्रक खड़ा करके घुसता था और पूरे परिवार की हत्या कर घर में आग लगा देता था। एनाटोली को मौत की सज़ा हुई, लेकिन यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की वजह से देश में फांसी की सज़ा पर रोक लग गई, जिसके बाद से ये जेल में बंद है।