नारंगी से बना फेस पैक : Orange Face Pack In Hindi
1. संतरे का छिलका और दही का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच दही
- 1/2 चम्मच संतरे के छिलके
फेसपैक बनाने की विधि
1. संतरे के छिलके को पहले सुखा कर पीस लीजिये और इसे 1 चम्मच दही और आधे चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर के साथ मिला कर लगा लें और जब सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लें।
2. इसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।
3. ब्लैकहेड और एक्ने की समस्या हल हो जाती है।
4. नींबू और दही में यदि आप संतरे का रस मिला कर लगाएंगी तो चेहरे में निखार आएगा और सन टैनिंग मिट जाएगी।
2. ऑरेंज पील और नींबू फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- 1/2 चम्मच संतरे के छिलके
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस
फेसपैक बनाने की विधि
1. संतरे के छिलके को मिक्सी में पेस्ट बना लें, फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
2. इस पेस्ट को चेहरे पर 25 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।
3. इससे चेहरा कोमल और बच्चों की त्वचा की तरह मुलायम हो जाएगा।
3. ऑरेंज पील और हल्दी फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- 1/2 चम्मच संतरे के छिलके
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच हल्दी
फेसपैक बनाने की विधि
1. ऑरेंज पील में हल्दी और शहद मिलाइये।
2. इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
3. इस पैक को लगाने से चेहरा गोरा हो जाता है और सभी दाग धब्बे मिट जाते हैं।