प्रेरणादायक विचार

प्रेरणादायक विचार

प्रेरणादायक विचार


अगर अँधा अंधे का नेतृत्व करेगा,
तो दोनों खाई में गिरेंगे !!


सार्थक और प्रभावी उपदेश सिर्फ वह है,
जो वाणी से नहीं अपने आचरण से प्रस्तुत किया जाता है !!


किसी को कभी दुःख मत देना क्यूंकि,
दी हुई चीज एक दिन हजार गुनी होकर लौटती है !!


लोगो की कमजोरियों का पता लगाने से अच्छा है,
मनुष्य अपने दुर्गुणों और कमजोरियों का पता लगाए !!


जब तक आप अपनी समस्याओ एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है,
तब तक आप अपनी समस्याओ एवं कठनाइयो को मिटा नहीं सकते !!


बोलने से पहले शब्द मनुष्य के वश में होते है,
परन्तु बोलने के बाद मनुष्य शब्दों के वश में हो जाता है !!


इन्सान के जिस्म का सबसे खुबसूरत हिस्सा दिल है,
और अगर वो ही साफ़ ना हो तो चमकता चहेरा किसी काम का नहीं !!


मुर्ख लोगो से कभी बहस नहीं करनी चाहिए,
वो पहले आपको अपने स्तर पर ले आयेंगे,
और फिर अपने अनुभव से आपको हरा देंगे !!


अपनी बातों को सदैव ध्यानपूर्वक कहे,
क्यूंकि हम तो कहकर भूल जाते है,
लेकिन लोग उसे याद रखते है !!


दूसरों को सहयोग देना ही,
उन्हें अपना सहयोगी बनाना है !!


जिस चीज का डर लगता है वही चीज करो,
डर हंमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा !!


पानी की तरह बनो जो अपना रास्ता स्वयं बनाता है,
पत्थर की तरह नहीं जो दूसरों का रास्ता भी रोक लेता है !!


पीपल के पत्तों जैसा मत बनिए जो वक्त आने पर सूख कर गिर जाते है,
बनना है तो मेहँदी के पत्तों जैसा बनिए जो पिस कर भी दूसरों की जिंदगी में रँग भर देते है !!


उपेक्षा और उदासी बरतने से,
घनिष्टता घट जाती है !!


बोले गए शब्द ही एसी चीज है जिसकी वजह से इंसान,
या तो दिल में उतर जाता है या दिल से उतर जाता है !!


सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,
लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है !!


कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तिन कारणों से आता है,
भाव से, अभाव से और प्रभाव से,
यदि भाव से आया है तो उसे प्रेम दो,
अभाव में आया है तो उसे मदद करो,
और यदि प्रभाव से आया है तो प्रसन्न हो जाओ
की परमात्मा ने तुम्हे इतनी क्षमता दी है !!


मैं और मेरा बस इसीने है घेरा,
आज का इन्सान बहार से समुद्र हो रहा है,
और अन्दर से खाली हो रहा है !!


दुनिया विरोध करे तो तुम ङरो मत,
क्यूंकि जिस पेङ पर फल लगते है दुनिया उसे ही पत्थर मारती है !!


लोग दूसरों की बुराई करने में जो वक्त लगाते है,
उस वक्त में खुद को बहेतर बनाने में काम करे तो,
दुनिया बदलते देर नहीं लगती !!


अंधे को मंदिर आया देखकर लोग हंसकर बोले की,
मंदिर में दर्शन के लिए आये तो हो
पर क्या भगवान् को देख पाओगे ?
अंधे ने मुस्कुरा के कहा की,
क्या फर्क पड़ता है, मेरा भगवान् तो मुझे देख लेगा.
द्रष्टि नहीं द्रष्टिकोण सही होना चाहिए !!


कुछ बनना है तो शौक से बनो,
पर एक ख़याल रखना की भीड़ का हिस्सा मत बनो,
हाँ, भीड़ जिसके लिए जुटे वो किस्सा जरुर बनना !!


दरिया बनकर किसीको डुबाने से बेहतर है,
की जरिया बनकर किसीको बचाया जाए !!


संगत से इन्सान के स्वभाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता,
क्यूंकि विभीषण रावण के साथ रहकर भी नहीं बिगड़ा,
और कैकेयी राम के साथ रहकर भी नहीं सुधरी !!


इतनी उंचाई न देना प्रभु की धरती पराई लगने लगे,
इतनी खुशिया न देना की किसीके दुःख पे हंसी आने लगे,
नहीं चाहिए ऐसी शक्ति जिसका निर्बल पर प्रयोग करू,
नहीं चाहिए ऐसा भाव की किसीको देख जल-जल मरू,
एसा ज्ञान मुझे न देना अभिमान जिसका होने लगे,
एसी चतुराई भी न देना की लोगो को छलने लगे !!


अन्याय और अत्याचार करने वाला,
उतना दोषी नहीं माना जा सकता,
जितना की उसे सहन करने वाला !!


जब हम विकट परिस्थिति से गुजर रहे होते है,
और प्रभु को मौन पाते है तो हमें याद रखना चाहिए
की परीक्षा के दौरान शिक्षक सदैव मौन ही रहते है !!


एक खुबसूरत दिल हजार खुबसूरत
चहेरों से ज्यादा बेहतर होता है,
इसलिए जिन्दगी में हंमेशा ऐसे लोग चुनो,
जिनका दिल चहेरे से ज्यादा खुबसूरत हो !!


मीठा शहद बनाने वाली मधुमख्खी भी
डंक मारने से नहीं चुकती,
इसलिए सदैव होशियार रहे,
बहुत मीठा बोलने वाले भी
हनी नहीं हानि दे सकते है !!


इन्सान बुजदिल इतना है की ख्वाब में भी डर जाता है,
और बहादुर इतना की अपने रब से भी नहीं डरता !!


नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती,
मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता,
ठीक उसी तरह परिस्थितियाँ कभी भी
हमारे लिए समस्या नहीं बनती,
समस्या तो तब बनती है
जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता !!


दूसरों पर तो अक्सर तमाशबीन भी हँस लिया करते है,
अगर जिंदादिल हो तो कभी खुद पे भी हँस के दिखाओ !!


तेवर और जेवर संभाल के रखने की चीज है,
यूँ बात बात पे हर किसी को दिखाए नहीं जाते !!


द्रष्टि बदली जा सकती है, सृष्टि नहीं,
द्रष्टि बदले, सृष्टि बदली नजर आएगी !!


जो बात दिल में है उसे बोलने की हिम्मत रखो,
और जो बात किसीके दिल में है,
उसको समझने की समझ रखो !!

Labels: