सफलता पर अनमोल विचार

सफलता पर अनमोल विचार

सफलता पर अनमोल विचार 

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है,
और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है !!

सफलता मन की शीतलता से उत्पन्न होती है,
ठंडा लोहा ही गर्म लोहे को काट व मोड़ सकता है !!

जिसमे धीरज है और जो महेनत से नहीं घबराता,
कामयाबी उसकी दासी है !!

सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर,
उससे जरुरी है अपनी असफलता से सीख लेना !!

कमजोर लोग तब रुकते है जब वे थक जाते है,
और विजेता तब रुकते है जब वे जित जाते है !!

असफलता को मार्ग का एक मोड़ समजना चाहिए,
ना की यात्रा की समाप्ति !!

जितने का सबसे ज्यादा मजा तब आता है,
जब सारे आपके हारने का इन्तजार कर रहे हो !।

लक्ष्य पर आधे रस्ते तक जाकर कभी वापस न लौटे,
क्यूंकि वापस लौटने पर भी आधा रास्ता पार करना पड़ेगा !!


खुद की तरक्की में इतना वक्त लगा दो की,
दूसरों की बुराई का वक्त ही न मिले !!


सपने सच हो इसके लिए,
सपने देखने जरुरी है !!


अपने लक्ष्य को वे लोग ही वेध पाते है,
जो समय-समय पर अपनी गलती का खुद अवलोकन करते है !!


जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए खुद से लड़ता है,
उसे कोई भी हरा नहीं सकता !!


संभव और असंभव के बिच की दुरी,
व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है !!


कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं,
हारा वही जो दिल से लड़ा नहीं !!


दुनिया की हर चीज ठोकर खाने से टूट जाती है,
एक कामयाबी ही है जो ठोकर खाकर मिलती है !!


संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है,
असंभव से भी आगे निकल जाना !!


आत्म विश्वास और कड़ी महेनत,
असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है,
ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है !!


कोशिश आखरी साँस तक करनी चाहिए,
मंजिल मिले या तजुर्बा,
चीजें दोनों ही नायाब है !!


मंजिल पर पहुँचना है तो,
कभी राह के काँटों से मत घबराना,
क्यूंकि कांटे ही तो बढ़ाते है,
रफ़्तार हमारे क़दमों की !!


मंजिल मिले ना मिले ये तो मुकद्दर की बात है,
हम कोशिश भी ना करें ये तो गलत बात है !!


हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है,
मान लिया तो हार और अगर ठान लिया तो जीत !!


जो चलते हो मंजिल की और वो शिकवे नहीं किया करते,
जो करते है शिकवे गिले वो मंजिल पर पहुंचा नहीं करते !!


सफलता एक एसा घटिया शिक्षक है,
जो लोगों में एसी सोच विकसित कर देता है
की वो असफल नहीं हो सकते !!


भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता,
बिच में जो टूटे वो संकल्प नहीं होता,
हार को अपने लक्ष्य से दूर ही रखना,
क्यूंकि जीत का कभी कोई विकल्प नहीं होता !!


किसी मुकाम को हांसिल करना कोइ बड़ी बात नहीं,
उस मुकाम पर ठहरना बड़ी बात होती है,
कामयाबी हांसिल करना बड़ी बात नहीं है,
उसे बरक़रार रखना बड़ी बात होती है,
चुनोतियों के इस दौर में सब बुलंदियों को छूने में लगे है,
बुलंदियों को छूना बड़ी बात नहीं है,
बुलंदियों पर टिकना बड़ी बात होती है !!


रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो तो भी
एक अच्छा जूता पहनकर उस पर चला जा सकता है,
लेकिन एक अच्छे जुते के अन्दर एक भी कंकड़ हो तो
एक अच्छी सड़क पर कुछ कदम चलना भी मुश्किल है,
अर्थात हम बहार की चुनोतियों से नहीं
बल्कि अन्दर की कमजोरियों से हार जाते है !!


असफलता के समय आंसू पोछने वाली एक ऊँगली
उन दस उँगलियों से अधिक महत्वपूर्ण है,
जो सफलता के समय एक साथ ताली बजाती है !!


सत्य को कहने के लिए
किसी शपथ की जरुरत नहीं होती,
नदियों को बहने के लिए
किसी पथ की जरुरत नहीं होती,
जो बढ़ते है ज़माने में अपने मजबूत इरादों पर,
उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए
किसी रथ की जरुरत नहीं होती !!

Labels: