विद्या बालन की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त कमाई - Tumhari Sulu Box Office Collection
इस हफ्ते विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु रिलीज हुई है। तुम्हारी सुलु फिल्म ने दूसरे दिन धमाकेदार कमाई किया है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.87 करोड़ और शनिवार को 4.61 करोड़ की कमाई किया है। दो दिन मे फिल्म ने 7.48 करोड़ की कमाई बटोर लिया है। फिल्म के कलेक्शन से फिल्म के निर्माता बहुत खुश है। फिल्म मे विद्या बालन के साथ नेहा धूपिया और आर जे मलिश्का भी दिखाई दे रही है।
फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिपाठी ने किया है। फिल्म का निर्माण टी सीरिज के साथ बैनर तले किया है। इस फिल्म को एक छोटे बजट मे बनाया है। तुम्हारी सुलु फिल्म को बनाने मे 17 करोड़ खर्च किया गया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इस फिल्म के दो गाने दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। फिल्म मे विद्या बालन पहले एक गृहणी और फिर बाद एक रेडियो जॉकी के किरदार मे दिखाई दे रही है। विद्या बालन की इस फिल्म के साथ जरीन खान की अक्सर 2 फिल्म भी रिलीज हुई है।