आमिर खान के बारे में रोचक जानकार्री Aamir Khan Interesting Fact

- Aamir Khan आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है |
- आमिर खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुवात “होली ” फिल्म से की थी लेकिन उनको असली पहचान “कयामत से कयामत तक ” से मिली थी
- आमिर खान की पहली सफल फिल्म “कयामत से कयामत तक ” थी और इस फिल्म का बजट कम होने की वजह से आमिर खान ने खुद राज जुत्सी के साथ मिलकर ऑटो और बसों पर पोस्टर चिपकाये थे |
- “कयामत से कयामत तक ” के बाद आमिर ने अपने पहली कार मारुती 800 खरीदी थी और जिस बिल्डिंग में उनके माता-पिता रहते थे उसी बिल्डिंग में खुद का एक फ्लैट भी खरीदा था |
- आमिर खान को अपने पिता से बहुत डर लगता था और माँ उन्हें बहुत प्यार से रखती थी |
- आमिर अपना बर्थ डे सादगी के साथ मनाते है जिसमे उनकी अम्मी , भाई सहित परिवार के सदस्य और केवल कुछ करीबी दोस्त शामिल होते है |
- फिल्म “बाजी ” में एक गाने को शूट करवाने के लिए उन्होंने अपनी पुरी बॉडी को वैक्स करवाया था जिसमे वो एक लडकी बने थे |
- आमिर खान ने जूही चावला के साथ सात फिल्मे की जिसमे से पांच फ्लॉप रही थी | एक बार इश्क के सेट पर आमिर ने जूही के साथ ककुछ मजाक किया था जिसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नही किया |
- फिल्म “साजन” में संजय दत्त , “हम आपके है कौन” में सलमान खान और “जोश” में चन्द्रचुड सिंह का रोल पहले आमिर खान को ऑफर हुए थे |
- आमिर खान और सनी देओल की फिल्मे तीन बार एक साथ रिलीज़ हुयी थी “दिल और घायल “, “राजा हिन्दुस्तानी और घातक ” और “लगान और गदर ” | ख़ास बात यह है कि तीनो बार दोनों की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही |
- आमिर खान ने डर फिल्म में इसलिए काम नही किया था क्योंकि वो चाहते थे कि यश चोपड़ा उन्हें और सनी देओल को एक साथ फिल्म की कहानी सुनाये | बाद में इस रोल को शाहरुख़ खान ने किया था |
- आमिर ने गजनी फिल्म में छ महीने कड़ी मेहनत करके बॉडी बनाई थी और दंगल फिल्म के लिए अपना वजन 90 किलो तक बढ़ा दिया था |
- डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में आमिर ने लीड रोल किया था | इससे पहले इन दोनों ने होली फिल्म में एक साथ काम किया था |
- तारे जमीन पर फिल्म में अभिषेक बच्चन का उदाहरन लेने के लिए उनको अमिताभ बच्चन से स्पेशल परमिशन लेनी पड़ी थी |
- पत्नी किरण राव के मुताबिक आमिर खान को ईटिंग डिसऑर्डर है जिसके कारण वो कुछ न कुछ खाते रहते है |
- आमिर खान को पतंग उड़ाने का बहुत शौक है और शूटिंग से समय मिलने पर कई बार पतंग उड़ाते है |
- आमिर नहाना पसंद नही करते है उनका कहना है कि “मै बहुत क्लीन आदमी हु मुझे नहाने की जरूरत नही है “| उन्हें बारिश में भीगना अच्छा लगता है |
Labels: रोचक खबरे