हिंदी फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन भारत के सबसे सफल, लोकप्रियता तथा ज्यादा समय तक ‘सुपर स्टार’ (अब ‘मेगास्टार’) रहने का गौरव पाने वाले अभिनेता हैं। उन्हें बेशुमार सफलताओं के कारण ‘वन मैन इंडस्ट्री’ कहा जाता है। लाखोँ दिलो की धड़कन, उनके चाहनेवालो के भगवान्, और महानायक Amitabh Bachchan की संशिप्त जानकारी।
मशहूर लेखक-निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास ने उन्हें अपनी फिल्म ‘सात हिंदुस्थानी’ (1969) में ब्रेक दिया। इसके बाद उन्हें ‘आनंद’ (1970) व ‘नमक हरम’ (1973) में उस दौर के सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ उत्कृष्ट अभिनय करने के लिए पहचाना गया, लेकिन ‘जंजीर’ (1973) से उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ की ऐतिहासिक इमेज मिली। ‘आनंद’ में राजेश खन्ना एवं ‘शक्ति’ (1982) में दिलीप कुमार के साथ अपनी श्रेष्ठता सिध्द कर उन्होंने हिंदी सिनेमा पर अपना एकछत्र साम्राज्य स्थापित कर लिया। अपने समय की प्रख्यात अभिनेत्री जया भादुड़ी उनकी पत्नी हैं।
अमिताभ बच्चन को ‘फिल्म फेयर पुरस्कार’, राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘पदमश्री’ आदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन पर बी.बी.सी. ने एक विशेष वृत्तचित्र भी बनाया है। साथ ही विश्व स्तर पर सर्वेक्षण से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर अमिताभ को ‘मिलेनियम ऑफ दि स्टार’ से भी सुशोभित किया है। वह सन 1985 में इलाहाबाद से लोक सभा के लिए चुने गए थे।
अमिताभ बच्चन की सबसे सफल फ़िल्में : Amitabh Bachchan Hit Movies
- ‘आनंद’ (1970)
- ‘नमक हराम’ (1973)
- ‘अभिमान’ (1975)
- ‘मिली’ (1970)
- ‘दीवार’
- ‘शोले’ (1975)
- ‘अमर अकबर एंथोनी’ (1977)
- ‘मुकद्दर का सिकंदर’ (1978)
- ‘त्रिशूल’ (1978)
- ‘सिलसिला’ (1981)
- ‘शक्ति’ (1982)
- ‘अग्निपथ’ (1990) आदि।
एक लंबे विराम के बाद अमिताभ की सिने-स्क्रीन पर फिर से वापसी हुई है। ‘अमिताभ बच्चन कपेरिशन लि. (ABCL) के नाम से उन्होंने एक कंपनी की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य फिल्मों के वितरण के साथ ही सांस्कृतिक एवं संगीत संबंधी कार्यक्रम करना भी है। बंगलोर में आयोजित ‘द मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेन्ट 96’ को भी इस कंपनी ने स्पोन्सर किया था।
अमिताभ बच्चन पुरस्कार Amitabh Bachchan Awards List
- पद्म भूषण
- फिल्म फेयर पुरस्कार
- राष्ट्रीय पुरस्कार
- पदमश्री