इस छिपकली की वजह से इंसानों के कटे हुए अंग दोबारा उग सकेंगे

इस छिपकली की वजह से इंसानों के कटे हुए अंग दोबारा उग सकेंगे


जीव विज्ञानियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के लिए सालमेंडर्स(Salemenders) प्रजाति की छिपकली काफी समय से रहस्य का विषय बनी हुई थी। कारण था उसकी असाधारण काबिलियत दरअसल यह छिपकली अपने शरीर के किसी भी अंग को पुनः उगा सकती है ।


आमतौर पर आपने सुना या देखा होगा घरेलू छिपकली को जो पूंछ दोबारा उगा सकती है पर सालमेंडर्स शरीर के अंदरूनी अंगों जैसे दिल, गुर्दे, त्वचा आदि को भी आसानी से उगा लेती है। वैज्ञानिकों ने उसके शरीर का बहुत गहराई से अध्ययन किया और वो सभी कारण पता किये जो इसकी इस सक्षमता का रहस्य हैं ।

दरअसल सालमेंडर्स के शरीर मे एक विशेषता है जिसे ERK PATHWAY नाम दिया गया है जो हमेशा सक्रिय रहता है। इसी पाथ वे की मदद से यह कोशिकाओं के नाभिकों को संकेत देकर पुनः अंग उगा लेती है। अगर इसी प्रकार का कोई पाथ वे मनुष्य के शरीर में उत्पन्न किया जा सके तो बड़ी बड़ी बीमारियों में इंसान की जान बचाई जा सकती है खासकर ऐसे लोग जो दिल मे छेद, ब्रेन ट्यूमर जैसे जानलेवा रोगों से पीड़ित हैं उनके लिए यह खोज वरदान साबित होगी

Labels: