DNA के बारे में सुना तो होगा पर डीएनए क्या है, कैसे होता है DNA टेस्ट अब जान लीजिए

डीएनए टेस्ट कैसे होता है

डीएनए क्या है : DNA के बारे में सुना तो होगा पर डीएनए क्या है, कैसे होता है DNA टेस्ट अब जान लीजिए


अक्सर आपराधिक मामलों, व्यक्ति के वंश आदि का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट किया जाता है, पर यह पूरा सिस्टम है क्या और कैसे शुरुवात हुई इस विधि की ये अब जान लीजिए । हमारा शरीर बना है कोशिकाओं से और कोशिकाएं निर्मित हैं माता पिता के गुणसूत्रों से और इन्हीं गुणसूत्रों में एक छोटा से तंतुनुमा अणु पाया जाता है जिसे डीएनए कहते हैं इसकी सरंचना घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है, DNA पूरा नाम है डी- ऑक्सिराइबोन्यूक्लिक एसिड।


डीएनए की खोज वर्ष 1953 में जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने की जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी दिया गया
। डीएनए टेस्ट एक नहीं बल्कि लगभग 1200 प्रकार के होते हैं मतलब हमारी कोशिकाओं में अनेक प्रकार के अणु हैं जो अलग अलग महत्व रखते हैं ।

पर जो डीएनए टेस्ट सबसे आम और लगभग आप सभी जानते होंगे वो है डीएनए से माता पिता या वंश का पता लगाना । दरअसल डीएनए, जीन्स जिन्हें आप गुणसूत्र कह सकते हैं के विशेष पैटर्न, सेट या अनुक्रम से तय होता है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है और इसी विशेषता के चलते एक वंश के लोगों का पता लगाया जा सकता है ।

Labels: