जिम जाने से पहले जिम के बाद क्या खाना चाहिए, जानिए यहाँ

जिम जाने से पहले जिम के बाद क्या खाना चाहिए, जानिए यहाँ

जिम जाने से पहले जिम के बाद क्या खाना चाहिए, जानिए यहाँ
हर कोई इन्सान अपनी शरीर को फिट व तंदरुस्त रखना चाहता है और इसके लिए वह जिम जाता है. अधिकतर लोग जल्दबाजी में जिम जाने की फैसला कर लेते हैं और उन्हें जिम के डाईट प्लान का ज्ञान भी नहीं होता. इसकी वजह से जिम में खूब पसीना बहाने के बावजूद उनकी बॉडी बनने के बजाय साइड इफेक्ट कर जाता है.

इसलिए जब भी जिम जाने के बारे में सोचें तो सबसे पहले उनकी डाईट प्लान जरुर जान लें. जिम जाने के दौरान सही व उचित खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाये तभी जिमिंग करने के फायदे नजर आयेंगे. यहाँ हम जिम जाने से पहले क्या खाएं और जिमिंग करने के बाद क्या खाएं इसके बारे में बताने वाले हैं.

जिम जाने से पहले क्या खाएं -gym diet plan for muscle gain


जिमिंग करने के दौरान काफी मेहनत करना पड़ता है और शरीर से खूब पसीना निकलता है, जिसके कारण शरीर से अत्यधिक मात्रा में कैलोरी लॉस होता है. ऐसे में जिमिंग के दौरान कैलोरी बरकरार रखने के लिए कैलोरीयुक्त आवश्यक पोषक तत्वों वाली पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

जिम जाने के लगभग 40 मिनट पहले दो अंडे का पीला भाग निकालकर अलग कर दें और सफ़ेद भाग का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा जौ, बादाम, अखरोट, दूध, सेब तथा केले का भी सेवन कर सकते हैं. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिम जाने से लगभग 40 मिनट पहले बताये गये चीजों का सेवन करें.

वर्कआउट करने के बाद क्या खाएं -Diet Chart For Muscle Gain

वर्कआउट करने के बाद लगभग आधा घंटे तक आराम करें, इस दौरान कुछ भी चीज न खाएं. आधा घंटे बाद प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंकुरित चना तथा दाल खाएं और प्रोटीन आहार लेने की ज्यादा कोशिश करें. मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से बचें क्योंकि इनमें कुछ मात्रा में केमिकल मिलाया जाता है, जो कि साइड इफेक्ट कर सकता है.

जिम से निकलने के लगभग आधा घंटा बाद पानी पिएं और जिमिंग करते वक्त भी थोडा-थोडा पानी पीते रहें. इसके अलावा केला, दूध, फलों के जूस, बादाम, किशमिश, देशी घी आदि जरुर खाना चाहिए. अगर आपका वजन कम है या आपका शरीर दुबला है तो जिम जाने से पहले 4-6 केला जरुर खा लीजिये.

अगर आप भी जिम जाते हैं और हमारे द्वारा बताये गये इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो निश्चित ही अच्छा परिणाम देखने को मिलेंगे.

Labels: