यो यो हनी सिंह के बारे में कौन नहीं जानता। हनी सिंह है ही इतने पॉपुलर की देश के सरे नौ जवान उन्हें भली-भांति जानते हैं। उनके गानों ने देश के सभी लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनके चाहने वाले उनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन वो बातें जो हम आपको बताने जा रहे है, शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
यो यो हनी सिंह की ये बातें नहीं जानते होंगे आप : Interesting Facts About honey singh
- हनी सिंह को यो यो हनी सिंह के नाम से जानते हैं लेकिन असल में उनका नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में एक सिख परिवार में हुआ। हनी सिंह ने ट्रिनिटी स्कूल ऑफ यूके से अपने म्यूजिक की पढ़ाई पूरी की। हनी सिंह ने करियर की शुरुआत रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर की।वर्ष 2000 में हनी सिंह ने 12वीं कक्षा पास की और उस समय वह दिल्ली के करमपुरा में रहते थे। पढ़ाई में न दिलचस्पी होने के चलते वो एक बार घर से भाग भी गए थे। हनी सिंह तेज़ रफ़्तार के भी काफी शौकीन रहे हैं। २००३ के भारत-पाकिस्तान के एक मैच के दौरान जब भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था तब उन्होंने अपनी कर को खूब दौड़ाया था। हनी सिंह के नाम के आगे लगने वाले 'यो यो' का मतलब है, आपका अपना। ये उन्होंने एक टीवी शो के मुताबिक बताया था।