जानिए जादू की झप्पी के पीछे का विज्ञान

जानिए जादू की झप्पी के पीछे का विज्ञान

जानिए जादू की झप्पी के पीछे का विज्ञान

वर्षों पहले राजकुमार हीरानी के निर्देशन में बनी फिल्म मुन्ना भाई MBBS ने बेहद लोकप्रियता हासिल की थी और फ़िल्म की इस प्रसिद्धि के पीछे बड़ा हाथ था संजय दत्त की जादू की झप्पी का, मतलब गले लगना. दरअसल फ़िल्म की दुनिया से बाहर असल जिंदगी में भी जादू की झप्पी बेहद फायदेमंद है और कई मानसिक और शारीरिक बीमारियों जैसे- अनिद्रा, डिप्रेशन, बेचैनी, थकावट आदि से निजात दिलाती है. ये तो हैं गले लगने यानी हग करने के फायदे पर ऐसा होता क्यों है इसके पीछे विज्ञान क्या है यह बताना इस चैनल का काम है तो चलिए जानते हैं रहस्य.

झप्पी के पीछे का विज्ञान-

इस विषय पर काफी लंबे समय तक वैज्ञानिक रिसर्च की गई है और परिणाम भी प्राप्त हुए हैं. दरअसल जब इंसान खुश होकर किसी से गले मिलता है तो उसके शरीर में ऑक्सिटोसिन हार्मोन निकलता है, ऑक्सिटोसिन हार्मोन का कार्य है शरीर मे बेचैनी, चिंता सम्बन्धी विकारों को नियंत्रित करना.


इसके अलावा ऑक्सिटोसिन हार्मोन के कुछ अन्य फायदे भी हैं जैसे आपसी संबंधों में मजबूती और तेज याद्दाश्त. यही वजह है कि 30 सेकंड तक एक दूसरे से गले लगना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत फायदेमंद माना गया है.
तो अगली बार घर से निकलते वक्त अपने परिजनों को जादू की झप्पी जरूर दें.

Labels: