होठों का कालापन दूर करने के उपाय तरीके : Lips Care Tips In Hindi
Lips Care Tips In Hindi : धुम्रपान करने से या फिर तेज धूप में ज्यादा देर रहने के कारण अक्सर लोगों के होंठो का रंग काला पड़ जाता है। लड़कियों में इसकी खास वजह ख़राब लिपिस्टिक का उपयोग करना हो सकता है। होंठ काले पड़ने की वजह से हमारी खूबसूरती बेरंग हो जाती है और हमें लोगो के बीच काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज में आपको
होठों का कालापन दूर करने के उपाय Lips Care Tips In Hindi बताने जा रही हूँ।
काले होंठो को बनाए एकदम से मुलायम और गुलाबी नीचे दिए गए किसी भी तरीके को अजमाकर आप आसानी से बना सकते है.
Lips Care Tips In Hindi -होंठ गुलाबी करने के उपाय
शहद का उपयोग- शहद आपके होंठो को मुलायम बनाने के साथ-साथ चमकदार और गुलाबी बनाएगा इसलिए रोज सोने से पहले अपने होंठो पर थोडा सा शहद लगा लिया करें।
नीबू का इस्तेमाल- होंठो का कालापन दूर करने के लिए नीबू एक जबरदस्त उपाय है इसलिए रोज अपने होंठो पर नीबू काटकर रगड़े थोड़े ही दिन में आपके होंठो का कालापन दूर हो जायेगा।
मलाई और हल्दी- होंठो का रुखापन दूर करने और मुलायम बनाने के लिए थोड़ी सी मलाई लेकर उसमे हल्दी डालकर मिक्स करके रोज अपने होंठो पर लगाये।
जैतून का तेल- अगर आप अपने होंठो के फटने की वजह से परेशान है तो चिंता न करें बस आपको जैतून के तेल में थोड़ी सी वेसलीन मिलाकर रोज अपने होंठो पर लगा लेना है कुछ ही दिन में आपके होंठ एकदम मुलायम हो जायेंगे.
आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरुर बताएं और हमारी आर्टिकल को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब जरुर करें