Home Remedies for Pink lips in Hind: इन दिनों सर्दियाँ अपनी दस्तक दे चुकी है और कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है. ठंडी मौसम का सीधा असर हमारे शरीर की त्वचा पर पड़ता है, जिसकी वजह से त्वचा में रूखापन की समस्या होने लगती है. इसके अलावा होंठ फटने की समस्या भी बहुत रहती है, ऐसे में जरुरी है कि सर्दियों में होंठो को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ उपाय किया जाए.
होठों को खूबसूरत बनाने के लिए टिप्स - Home Remedies for Pink lips in Hind
चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने के लिए होठों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. होंठ खूबसूरत और हेल्दी रहने पर इसकी प्यारी मुस्कान से लोग आकर्षित हो जाते हैं. चेहरे पर होंठ ही एकमात्र ऐसा अंग है जिस पर सबसे पहले लोगों की नजर पड़ती है. आइये जानते हैं सर्दियों में होंठों की सुरक्षा के लिए जबरदस्त उपाय के बारे में.
सर्दियों में होठों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स.
1.मक्खन लगाएं होठों को खूबसूरत बनाने के लिए home remedies for pink lips
सर्दियों में रात को सोने से पहले होंठों पर मक्खन से मसाज करें. लगभग 2 मिनट तक मसाज करते रहें फिर होंठ पर मक्खन लगे रहने दें और सो जाएँ. सुबह उठकर होंठों को गुनगुने पानी से धोएं, ऐसा करने से सर्दियों में होंठ नहीं फटते.
2. गुलाब जल और ग्लिसरीन होठों का कालापन दूर करने के लिए
Tips for Pink Lips : गुलाब जल और ग्लिसरीन होंठ फटने की स्थिति में कारगर साबित होता है. 10 मि.ली. गुलाबजल में 10 मि.ली. ग्लिसरीन अच्छी तरह मिला लें और इसे किसी डिब्बे में रख दें. इस मिश्रण का प्रयोग दिन में कई बार जब समय मिलें कर सकते हैं. ऐसा करने से होंठ मुलायम रहते हैं और कालापन दूर होकर प्राकृतिक गुलाबी बनती है.
3. होंठ पर बार-बार जीभ न करें -
Tips for Pink lips : ठंडी मौसम में होंठ जल्दी-जल्दी सूखने लगते हैं, इस कारण अधिकतर लोग इसमें नमीं बनाये रखने के लिए जीभ से बार-बार स्पर्श करते हैं. ऐसा करने से कुछ समय के लिए आराम महसूस होते है किन्तु बाद में पुनः वही स्थिति निर्मित होती है और होंठ फटने की नौबत आ जाती है. इससे बचने के लिए दिन में 7-8 गिलास पानी पीयें और होंठों पर जीभ न फेरें.
इस तरह हमारे द्वारा बताये गये इन टिप्स home remedies for dark lips को अपनाकर आप भी अपने होंठों की सुरक्षा कर सकते हैं और उन्हें खूबसूरत बना सकते हैं.