शाहरूख से जुड़ी 25 रोचक बाते

शाहरूख से जुड़ी 25 रोचक बाते Shahrukh Khan Interesting Facts

शाहरूख से जुड़ी 25 रोचक बाते


1. आज शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा चर्चित नाम है। आज फिल्‍में सिर्फ उनके नाम पर चलती हैं। उनका नाम इंडस्‍ट्री के ए लिस्‍टर्स अभिनेताओं की सूची में शुमार है।
2. लोग उन्‍हें प्‍यार से एसआरके, किंग खान, बादशाह ऑफ बॉलीवुड, ब्रांड एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं।
3. लॉस ऐंजिलस टाइमस के मुताबिक वे दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्‍टार हैं। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी ज्‍यादा है। वे बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी विदेशों में फैन फालोइिंग सबसे ज्‍यादा है और उनकी फिल्‍में विदेशों में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं और कमाई करती हैं।

4. 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिेक वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी संपत्ति 400 से 600 मिलीयन है।

5. शाहरूख के घर की अलमारियां पुरस्‍कारों से भरी पड़ी हैं। उन्‍हें उनके फिल्‍मी करियर के दौरान तो कई पुरस्‍कार मिले ही, इसके अलावा भी कई पुरस्‍कार मिले। वे फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में 30 बार नामांकित हो चुके हैं जिनमें से 14 बार यह पुरस्‍कार हासिल किया है और इसमें भी 8 बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर यह पुरस्‍कार हासिल किया है। वह दिलीप कुमार के साथ इस श्रेणी में सबसे अधिक 8 पुरस्‍कार पाने वाले अभिनेता हैं।

6. फिल्‍मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्‍हें पद्मश्री पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया है तो वहीं फ्रांस सरकार ने उन्‍हें ओरड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और उनके सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान लीजन डी ऑनर नामक पुरस्‍कार से भी नवाजा है।

7. टीवी की दुनिया में उन्‍हें लोग ब्रांड एसआरके कहते हैं क्‍योंकि उनके जितना ब्रांड एंडोर्समेंट कोई भी दूसरा अभिनेता नहीं करता है।
8. उनके घर में हिन्‍दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर से सम्‍मान दिया जाता है। उनके बच्‍चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।

9. बाजीगर, डर, अंजाम जैसी फिल्‍मों में उन्‍होंने अपने अभिनय से सभी को चौंकाया और अपने किरदार को बखूबी निभाया तो वहीं दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, परदेस, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, मोहब्‍बतें जैसी फिल्‍मों ने उन्‍हें इंडस्‍ट्री का रोमांस का किंग बना दिया।

10. उनके द्वारा दोनों हाथों को फैला के किए जाने वाला स्‍टेप आज एक सिग्‍नेचर स्‍टेप बन चुका है।

11. वे अपनी फिल्‍मों के लेकर बहुत मेहनत करते हैं। वे पूरे दिन में मात्र 3 से 4 घंटे की ही नींद लेते हैं और यही कारण है कि इतने लंबे समय से वे शीर्ष पर हैं।

12. लगभग हर फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट भी जरूर लगती है और अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि जिस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट लग जाती है, वह फिल्‍म हिट हो जाती है।

13. उनकी कई फिल्‍मों को कई फिल्‍म फेस्टिवल्‍स और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के समारोहों में भी दिखाया जा चुका हैा

14. उनकी विदेशों में फैन फालोइिंग ऐसी है कि उनकी जो फिल्‍में भारत में नहीं चली हैं, उन्‍होंने विदेशों में काफी अच्‍छा कारोबार किया है।

15. फिल्‍मों के साथ साथ वे तमाम तरह के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। वे स्‍टेज परफॉर्मर हैं और समय समय पर वर्ल्‍ड टूर के दौरान अपनी परफॉर्मेंस देते रहते हैं। वे क‍ई अवार्ड्स शो के संचालक भी रह चुके हैं और छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति का एक सीजन, क्‍या आप पांचवी पास से तेज हैं, जोर का झटका और सबसे शाणा कौन जैसे शोज के संचालक भी रहे हैं।

16. फिल्‍म डर में निभाए गए उनके जुनूनी आशिक के किरदार का लोगों पर ऐसा असर हुआ कि उस दौरान कई लड़के, लड़कियों को फोन कर के डराने लगे थे। अमिताभ बच्‍चन के एंग्री यंग मैन वाले किरदार के बाद अगर लोगों पर किसी का सबसे ज्‍यादा प्रभाव पड़ा था तो वो यही था।

17. फिल्‍म माय नेम इज खान की रिलीज के दौरान शुरू में भारत में फिल्‍म को लेकर काफी विरोध के स्‍वर उठे थे लेकिन बाद में फिल्‍म को काफी सराहा गया था तो वहीं बर्लिन में फिल्‍म 4 सेकेंड के अंदर हाऊसफुल हो गई थी और सारे टिकट्स बुक हो गए थे।

18. फिल्‍मों के साथ साथ शाहरूख को खेलों में भी खासी दिलचस्‍पी है। वे आईपीएल में टीम कोलकाता नाईट राईडर्स के सह-मालिक भी हैं और कोलकाता का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। 2012 और 2014 में यह टीम आईपीएल का खिताब जीतकर चैंपियन बन चुकी है। वे कोलकाता शहर के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

19. शाहरूख ऐसे अभिनेता हैं जिनकी होर्डिंग्‍स आपको भारत के हर शहर में मिल जाएगी। अब आप इससे उन‍की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

20. वे भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं जो कि फोर्ब्‍स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में 2012 और 2013 में शीर्ष स्‍थान पर रहे हैं।

21. भारत के अलावा लंदन और दुबई में भी वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

22. 2007 में ईस्‍टर्न आई नाम की मैगजीन द्वारा कराए गए पोल में उन्‍हें एशिया का सबसे सेक्सियस्‍ट मैन करार दिया गया।

23. उनके ऊपर डाक्‍युमेंट्री भी बन चुकी है जिनका नाम है- द इनर एंड आऊटर वर्ल्‍ड ऑफ शाहरूख खान और लिविंग विद द सुपरस्‍टार-शाहरूख खान।

24. 2011 में उन्‍हें बच्‍चों की पढ़ाई में मदद करने के लिए यूनेस्‍को पिरामिड कॉन मौरनी अवार्ड से भी सम्‍मानित किया गया। वह पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्‍हें इस सम्‍मान से नवाजा गया है।

25. ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्‍तेमाल करने वाले वे पहले व्‍यक्ति थे।

शाहरूख खान जितने बड़े सुपरस्‍टार हैं, विवादों में भी वे कई बार आगे रहे हैं।

1. शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों इंडस्‍ट्री के बड़े नाम हैं। शाहरूख का विवाद सलमान और आमिर दोनों से हो चुका है और यह अभी भी जारी है। सलमान के साथ कैटरीना की बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद कुछ ऐसा गरमाया कि दोनों के रिश्‍तों में काफी खटास आ गई। वहीं आमिर के साथ भी उनका विवाद काफी पहले से है।

2. राजनेता अमर सिंह से भी उनका विवाद हो चुका है जब शाहरूख ने यह कह दिया था कि मुझे आपकी आंखों में दरिंदगी नजर आती है।

3. ऐसी खबरें भी मीडिया में आईं कि फराह खान के पति शिरीष कुंदूर पर शाहरूख ने हाथ उठा दिया था।

4. वे विवादों में तब घिर गए जब वानखेड़े स्‍टेडियम के एक कर्मचारी से उन्‍होंने गाली-गलौज की। उनका कहना था कि उस कर्मचारी ने वहां मौजूद बच्‍चों के साथ अपशब्‍दों का प्रयोग किया था। हालांकि, बाद में उन्‍होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

5. खबरें ऐसी भी आईं कि मशहूर रैप गायक हनी सिंह को शाहरूख खान ने थप्‍पड़ मार दिया है लेकिन बाद में, हनी सिंह की बीवी ने खुद सामने आकर इस खबर को कोरी अफवाह बताया।

Labels: