क्या आप जानते है एम्बुलेंस पर लिखा नाम उल्टा क्यों होता है?
12 Oct. 2017
Shouters
फ़ॉलोअर्स 30613
फॉलो कर रहे हैं
कई बार हमे ऐसी चीज़े देखने मिलती है जिनके जवाब किसी को पता नहीं होते कि ऐसा क्यों होता है? लेकिन किसी भी चीज़ के होने के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है ठीक वैसे ही एम्बुलेंस के ऊपर उसका नाम लिखा होता है और जब वह गुजर रही होती है तो साईरन जोर से बजता है जिससे लोग एम्बुलेंस को रास्ता दे सके। लेकिन सवाल यह आता है कि एम्बुलेंस पर लिखा नाम उल्टा क्यों होता है?
Third party image reference
उल्टा नाम पढ़ने में तो सभी को परेशानी होती है फिर ऐसा क्यों? दरअसल में जब एम्बुलेंस सड़क पर चल रही होती है उस समय एम्बुलेंस के आगे वाहन चलाने वाला ड्राइवर जब अपने काँच में देखता है तो वही उल्टा नाम सीधा दीखता है इसलिए एम्बुलेंस पर लिखा नाम उल्टा होता है कहने का अर्थ वह नाम सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगो के लिए होता है जिससे एम्बुलेंस को रास्ता मिल सके।
Third party image reference
अगर आप सड़क पर वाहन चलाए तो एम्बुलेंस को मार्ग जरूर दे, क्योंकि यह किसी की जिंदगी और मौत का सवाल है। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो नीचे दिया फॉलो का बटन जरूर दबाए और आपके दिमाग में भी वैसे सवाल चलते रहते है तो कमेंट करके जरूर बताए।
यह लेख पत्रकारिता सामग्री नहीं है। इसे वीमीडिया लेखक द्वारा कॉपीराइट किया गया है और किसी भी तरह से यह UC News के विचारों को नहीं दर्शाता है।
68 डिसलाइक